कटनी नगर: बरगवां में चल रहे सीवेज लाइन के कार्य को बंद करने के एसडीएम ने दिए निर्देश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं आमजनों की शहर प्रवेश में होने वाली समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुये शनिवार शाम 5 बजे एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा ने नगर निगम कटनी द्वारा बरगवां ब्रिज से कटाएघाट मोड़ तक किये जा रहे सीवेज लाइन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है।एस डी एम प्रदीप मिश्रा ने सीवेज कार्य करने वाली एजेन्सी को निर्देशित किया है ।