बदायूं: रुदायन गांव के विद्यावती कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र पर पटाखा छोड़ने के विवाद में 4 लोगों ने किया हमला
Budaun, Budaun | Oct 31, 2025 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के रुदायन गांव में 18 वर्षीय अमेन्द्र पुत्र जमुना सिंह हाईस्कूल का छात्र है। वह हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहा है। तभी उसके ऊपर एक छात्र ने पटाखा छोड़ दिया। जब इसका विरोध किया तो चार लोगों ने लोहे का कड़ा मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस मामले की उसने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।