बेलदौर प्रखंड के चक्रमणियां गांव स्थित एक राइस मिल्स में बुधवार की शाम चार बजे तक राइस मिल्स मालिकों एवं जिले भर के पैक्स अध्यक्षों की संयुक्त बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता राइस मिल्स के संचालक देशबंधु पटेल ने की। लगभग एक घंटे से अधिक देर तक चली बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने कई तरह के परेशानियों का जिक्र किया। वहीं राइस मिल्स संचालकों ने अपनी परेशानियों