बिसौली: बिसौली-बिल्सी रोड पर कुडोली मोड़ के करीब तेज आंधी में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, कार और बाइक सवार बाल-बाल बचे
Bisauli, Budaun | May 12, 2026 मंगलवार को 11 बजे करीब बिसौली-बिल्सी रोड पर कुडोली मोड़ के पास तेज आंधी के दौरान अचानक सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ टूटकर गुजर रही कार और बाइक पर गिर पड़ा। हादसे के समय सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के चलते पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में एक कार और एक बाइक आ गई। सभी बाल बाल बचे।