महानगर पुलिस ने IT मेट्रो स्टेशन से 1 अभियुक्त को ज़िंदा अवैध कारतूस .315 बोर के साथ किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Mar 31, 2026 अन्तेश्वर वर्मा पुत्र उमेश चन्द्र वर्मा हालपता-हांथीपुर कोठार थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को थाना महानगर पुलिस द्वारा आज मंगलवार की शाम 6:30 बजे लगभग आई0टी0 मेट्रो स्टेशन महानगर से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अन्तेश्वर वर्मा उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध जिन्दा कारतूस को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।