उमरेठ के तिगाई में सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा 64 वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। गुरुवार को भाजपा के पटपड़ा मंडल के ग्राम तिगाई में लगे शिविर में सांसद विवेक बंटी साहू पहंुचे। इस शिविर में 5 बजे तक 578 लोगों का उपचार कर निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस दौरान 03 मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया।