बेलबरना गांव से 1 विवाहिता के गायब होने का मामला शुक्रवार शाम 5 बजे थाने पहुंचा है। वहीं पिता हरदेव मांझी हंसडीहा थाना के बरदही निवासी ने थाने में लिखित शिकायत देकर बेटी की सकुशल बरामदगी व दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने बीते गुरुवार रात 8 बजे बेटी से फोन पर बात होने की बात भी कही। इधर शिकायत पर पति व ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।