चंडी: मकुंदन बिगहा में दो घरों में चोरी, लाखों रुपया का जेवरात ले गए बदमाश
Chandi, Nalanda | Jun 27, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के मकुंदन बिगहा गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक घर में सो रहे परिवार को बाहर से कुंडी लगाकर करीब चार लाख रुपये के जेवरात व सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित अरुण चौधरी ने बताया कि बदमाशों ने उनके बेटे के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और पत्नी व बेटी को भी दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पेटी मे