मेरठ: कंकर खेड़ा क्षेत्र में हुए पति-पत्नी के विवाद मामले में थानेदार निलंबित,दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने की कार्यवाही
Meerut, Meerut | Dec 1, 2024 मेरठ के कंकरखेड़ा की रहने वाली एक महिला ने 23 नवंबर को थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और दहेज की डिमांड करता है वही इस मामले में पति ने थानेदार से साठ गांठ कर महिला पर मुकदमा लिखवा दिया था वहीं महिला ने अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी जहां एसएसपी ने मामले में दोषी पाए जाने पर थानेदार को निलंबित कर दिया