बलिया: बेल्थरा रोड में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, होमगार्ड परीक्षा देकर लौट रहा युवक समेत दो गंभीर घायल, एक को किया गया रेफर
Ballia, Ballia | Apr 26, 2026 बलिया के बेल्थरा रोड स्थित उभांव थाना क्षेत्र में अखोप चट्टी के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आजमगढ़ के तिरनई खुर्द निवासी हरिश्चंद्र (24) और अखोप निवासी इब्राहीम (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिश्चंद्र होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।