पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने मृतक के वारिस को प्रदान किया
वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में मंगलवार को भोर में गिरे दो मकान हादसा में मृतक महिला के वारिस को राज्य आपदा मोचक निधि से 4 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। मृतक के वारिस को पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया।