वाराणसी को एक और वंदे भारत की सौगात: कैंट स्टेशन पहुंचा 8 कोच का नया रैक
वाराणसी के कैंट स्टेशन से नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात काशीवासियों को मिल सकती है। इसके लिए सोमवार वंदे भारत एक्सप्रेस का नया 8 कोच का रैक वाराणसी पहुंचा है। भगवा रंग के इस रैक को यार्ड में खड़ा कराया गया है। हावड़ा के लिए मिल सकती है सौगात वाराणसी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की काशीवासी मांग करते रहे हैं।