बुधवार को शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बैतूल स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निजी निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान नेताओं ने उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और प्रदेश में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व की सराहना की।