मैहर: मैहर नगर में मा काली की झांकी के साथ निकली शोभा यात्रा, नगर के लोग हुए शामिल
मैहर। नगर के वार्ड क्रमांक 14 में मां काली के भक्तों द्वारा भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मां काली खप्पर वाली की इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब देखने को मिला। जुलूस में चार से पांच स्वरूपों में मां काली की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। उक्त धार्मिक आयोजन मे श्रद्धालु आस्था के साथ हुए सामिल।