बांसगांव: सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन को मिली रफ्तार, 11 स्टेशनों के लिए ₹152 करोड़ का बजट जारी
गोरखपुर सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना को आखिरकार बड़ी रफ्तार मिल गई है। रेलवे ने इस बहुप्रतीक्षित योजना के तहत बनने वाले नए रेलवे स्टेशनों के लिए 152 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। बजट जारी होते ही पहले चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस नई रेल लाइन पर कुल 11 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।