बस्ती: कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती पर उन्नत कृषि ग्राम योजना के तहत कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Basti, Basti | Mar 17, 2025 कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती पर उन्नत कृषि ग्राम योजना के तहत कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुरैना खास एवं बिहरा गांव के 50 किसानों और महिला कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रभारी डॉ. पी.के. मिश्रा ने की। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि दो वर्षों के फसल परीक्षण के बाद उपयुक्त तकनीकों को विस्तार दिया जाएगा