जमुई: जिलाधिकारी ने कहा- दुर्गा पूजा पर्व से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, वित्त विभाग ने दिया निर्देश
Jamui, Jamui | Sep 22, 2025 दुर्गापूजा पर्व से पहले यानि समय से पहले सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। उक्त जानकारी DM नवीन ने सोमवार की देर शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर वित्त विभाग बिहार पटना के निर्देशानुसार सभी सरकारी कर्मचारियों को सितंबर 2025 के वेतन का अग्रीम किया जाना है।