औरैया: अजीतमल: सेंगनपुर मार्ग पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी घायल, चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे
जुहीखा सेंगनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रामहेतपुरा निवासी अशोक ने बताया कि 15अप्रैल को उसकी शादी होनी है। इसके चलते वह चचेरे भाई रोहित 50 पुत्र काशीप्रस