आमेर: राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रकरण में टॉप टेन वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Amber, Jaipur | Oct 9, 2024 रायसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रकरण में 8 महीने से फरार चल रहे थाने के टॉप टेन वांछित दूसरे आरोपी देशराज उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार किया है,थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,आज दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है,जिससे चोरी किया गया एक लैपटॉप व एक डीजे की मिक्सर मशीन में बरामद की है।