छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी नेशनल हाईवे पर दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला, अतिक्रमण बना जानलेवा
छोटीसादड़ी रामदेवजी बरकटी मार्ग के समीप नेशनल हाईवे पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि दोनों चालक सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रतापगढ़ की ओर जा रहे ट्रेलर चालक उगराराम जाट निवासी हशोर, तहसील डेगाना (नागौर) ने बताया कि वह रामदेवजी मंदिर के पास ब्रेकर पार