संग्रामपुर: संग्रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में बुधवार को दिन के 11 बजे संग्रामपुर के महावीर चौक स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन उर्फ बमबम ने की।