रायपुर: इस शनिवार चेकिंग में पकड़े गए 137 नशेड़ी चालक, देखें कैसे पुलिस जवानों से करते हैं बदसलूकी, अब तक 1400 नशेड़ियों पर कार्रवाई
Raipur, Raipur | Mar 29, 2026 रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। 28 मार्च शनिवार रात 11 बजे विशेष चेकिंग अभियान में 137 ड्रंक ड्राइवर्स पकड़े गए। इस साल अब तक करीब 1400 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत चालान कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह अभियान टारगेट नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं मे