हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ व आसपास के इलाके में रविवार को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, टाउन राधा स्वामी जीएसएस के फैक्ट्री फीडर पर होगा कार्य
हनुमानगढ़ और आसपास के इलाकों में रविवार को लगभग 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डिस्कॉम ने रखरखाव कार्य के चलते टाउन राधा स्वामी जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी फैक्ट्री फीडर नंबर 3 की विद्युत आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार रविवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रखरखाव का कार्य किया जाएगा।