हरिहरगंज: हरिहरगंज के तरवन खुर्द गांव में वज्रपात से दुधारू गाय की मौत
हरिहरगंज प्रखंड के खड़गपुर पंचायत अंतर्गत तरवन खुर्द गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गयी।घटना के बाद पशुपालक काफी दुखी है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी मनीष कुमार की दुधारू गाय गांव के बाहर खेत में घास चर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-पानी शुरू हो गया। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई।