कानपुर: हंसपुरम में युवक के सुसाइड मामले में पुलिस जांच में अहम तथ्य सामने आए, मोबाइल का डाटा भी किया गया डिलीट
नौबस्ता के हंसपुरम में युवक ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया।परिवार के लोग पहली मंजिल पर उसके कमरे में पहुंचे तो बेटे का शव लटकता मिला। थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 7:00 बजे बताया जांच के दौरान सामने आया कि युवक ने सुसाइड से पहले मोबाइल में पूरा डाटा डिलीट कर दिया है। प्रथम दृष्टि में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है फिलहाल जांच की जा रही है।