बेगूसराय: बेगूसराय के बाघा मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निलंबित राजस्व कर्मचारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला है। मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या और दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।