एटा: थाना सकीट क्षेत्र के बाबली नहर में कलश विसर्जन के दौरान 30 वर्षीय व्यक्ति डूबा, भागवत समापन के बाद हुआ हादसा
Etah, Etah | Jun 16, 2026 सकीट थाना क्षेत्र स्थित बावली नहर में मंगलवार दोपहर कलश विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति डूब गया। जानकारी के अनुसार,व्यक्ति भागवत कथा के समापन के बाद कलश विसर्जन करने के लिए नहर पर गया था। विसर्जन के दौरान ही डूब गया।नहर में डूबे व्यक्ति की पहचान देवेश कुमार पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर सराय निवासी बताया गया है।