लखीमपुर: श्री राम चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना केंद्रीय बजट, जिला अध्यक्ष बोले- यह सबके हित और विकासपरक है
लखीमपुर खीरी नगर के श्री राम चौराहे पर आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट को भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़े एलईडी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर टेंट लगाकर विशेष व्यवस्था की गई थी।