जगदलपुर: बारिश में भी भक्तों का उत्साह नहीं थमा, जय जगन्नाथ के जय घोष से गूंजा जगदलपुर, ऐतिहासिक गोंचा महापर्व प्रारंभ
*जगदलपुर।* आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर गुरुवार को बस्तर का ऐतिहासिक *गोंचा रथयात्रा महापर्व* भारी बारिश के बीच भी पूरे उत्साह से मनाया गया। "जय जगन्नाथ" और "हरिबोल" के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। रथयात्रा का शुभारंभ *बस्तर महाराज कमलचंद भंजदेव* ने छेरा पहरा कर किया। इसके बाद 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के युवाओं ने तुपकी की सलामी दी। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के