कानपुर: गुजैनी थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र द्वारा युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
ADCP साउथ ने सोमवार 5.30 बजे बताया कि, पिता और उसके पुत्र द्वारा एक युवती को मारते हुए वीडियो सामने आने पर उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा मौके पर जाके पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि दोनो पक्ष आस-पड़ोस में रहते हैं किसी बात को लेके विवाद हुआ था। युवती की मां की तहरीर के आधार पर थाना गुजैनी में मुकदमा दर्ज किया गया।