मुरैना नगर: कोतवाली पुलिस का कमाल: डांट से घर छोड़ी 12 साल की बच्ची 24 घंटे में मथुरा स्टेशन से सकुशल लौटी, परिवार में लौटी मुस्कान
मुरैना शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने 24 घंटे में 12 वर्षीय लापता बच्ची को मथुरा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।बीते दिन घर में डांट पड़ने पर बच्ची बिना बताए निकल गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बस स्टैंड-स्टेशन पर जांच की और GRP की मदद से बच्ची को तलाश लिया। बेटी के मिलने पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया।