ईसागढ़ जनपद पंचायत सभागार में शुक्रवार को नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी मुख्य रूप से शामिल हुए।विधायक ने सभी चयनित कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें जिम्मेदारी व समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।