मड़ियाहू: खेमापुर गांव में बोलेरो की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। खेमापुर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी लूना बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान खेमापुर निवासी फैलू सोनकर (70) के रूप में हुई है।