हरदा: ग्राम बंदीमुहड़िया में ट्रैक्टर की तेज रोशनी बनी हादसे की वजह, बाइक सवार की मौत।
Harda, Harda | Jun 5, 2026 सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बंदीमुहड़िया के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब सामने से आ रहे ट्रैक्टर की तेज रोशनी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।