सबलगढ़: श्री राम कथा और ताजिया मार्ग पर बनी सहमतिः भक्तों ने SDM कार्यालय पर किया घेराव; प्रशासन ने दोनों पक्षों में कराई सुलह
सबलगढ़ में श्री राम कथा और मोहर्रम ताजिया के मार्ग को लेकर विवाद सुलझ गया है। एसडीएम कार्यालय पर श्री राम कथा भक्तों के घेराव के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाई। अब मोहर्रम ताजिया किले से होकर सीधे चांदनी चौक पहुंचेंगे, जबकि श्री राम कथा अपने निर्धारित स्थान पर जारी रहेगी।