धनौरा: गजरौला के गांव दरियापुर बुजुर्ग में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से हुआ हादसा, दो महिलाएं झुलसी, हालत गंभीर
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई, हाई टेंशन लाइन का तार टच होने से दो महिलाएं झूलस गई। जहां दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग निवासी रूबी पत्नी विल बबीता पत्नी मनोज गांव के पास से अपने खेत से चारा लेने के लिए गई थी।