झालरापाटन: झालावाड़ के चमलासा गांव में बस परिचालक करंट की चपेट में आया, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के चमलासा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक निजी बस का परिचालक करंट लगने से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब परिचालक राजेंद्र पुत्र राम किशोर बस को मोड़ने के लिए बस की छत पर खड़ा होकर बिजली के तारों को ऊंचा कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची.