खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने शराब कांड के दो फरार आरोपी को मोसिमपुर गांव से किया गिरफ्तार भेजा जेल।
खुसरूपुर पुलिस ने शराब कांड के दो फरार आरोपी को मोसिम पुर गांव से गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी मोसिमपुर गांव निवासी रवि कुमार है। जिस पर बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 241/ 25 दर्ज है। वही दूसरा आरोपी मोसिम पुर गांव निवासी मिलन सिंह है। जिस पर उत्पाद अधिनियम के एक पुराने केस कांड संख्या 51/ 24 दर्ज है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।