हनुमानगढ़: जिले में पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है, भीषण गर्मी का दौर जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल
हनुमानगढ़ जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप रही जिससे दोपहर का तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया। गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम के कारण आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। आगामी दिनों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।