धार: सादलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुणावाद के पास से ₹28 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
धार की सादलपुर थाना पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर गुणावद के पास से कार्रवाई करते हुए एक आयशर वाहन से 16,560 बीयर केन जब्त की हैं। बीयर की कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि वाहन चालक फरार हो गया।