सहारनपुर: भगवानपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, हादसे में कार चालक घायल
शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी के भगवानपुर मार्ग पर दिल्ली से ऋषिकेश जा रही एक कार खेत में पलट गई। सड़क पर चीख पुकार मच गई हादसे में कार चालक हरेंद्र पुत्र संजयदास निवासी जनकपुरी दिल्ली को मामूली चोट लगी, जबकि अन्य कार सवार बच्चे एयर बैग खुलने के कारण बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।