प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में जनजागरण रैली और 3 किमी पैदल मार्च निकाला गया। अरावली बचाओ अभियान और महात्मा गांधी मनरेगा योजना का नाम बदलने और कमजोर करने वाले विधेयक के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के निवास स्थान से आरंभ होकर पुरे शहर में निकाली।