यूजीसी संशोधन प्रस्ताव के विरोध में मांझी प्रखंड के ताजपुर बाजार पर गुरुवार को करीब 12:00 प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने समय रहते नाकाम कर दिया। छपरा सदर एसडीओ नितेश कुमार एवं एसडीपीओ राजकुमार के नेतृत्व में वीडियो उपेंद्र दास, प्रभारी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल ताजपुर बाजार में कैंप कर रही है।