सीतापुर: शेखपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइक में हुई जोरदार टक्कर एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर रूप से घायल
जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था मामले में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा गया जहां मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।