टिमरनी बुधवार को रात 8:30 बजे ग्राम उड़ा के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान ग्राम उन्द्राकच्छ निवासी राजेश मोरी के रूप में हुई है।