समस्तीपुर जिले में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखा गया। हसनपुर सहित जिले के कई क्षेत्रों में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मुताबिक अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।