रामगंजमण्डी: सहरावदा के पास फोरलेन हाईवे पर एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल महिला को कोटा किया गया रेफर
मोड़क थाना क्षेत्र के सहरावदा के पास फोरलेन हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। समय रहते सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे मनीष पारेता से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला सिर पर लकड़ियों का गट्ठर रखकर सड़क पार कर रही थी।