गुरुग्राम: थाना प्रबंधक सैक्टर-56 को मिला बेस्ट एसएचओ ऑफ द मंथ का पुरस्कार
श्री गौरव IPS, पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम द्वारा निरीक्षक विनोद कुमार प्रबंधक थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम को बेस्ट एसएचओ ऑफ द मंथ के पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें अपराध नियंत्रण, सक्रिय गश्त, प्रभावी पुलिस उपस्थिति, अभियोगों के शीघ्र निपटारे एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी इत्यादि सभी प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया ।