गुरुग्राम: पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन
केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य सोमवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस शिविर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रक्तदाताओं का आभार जताया।