नरसिंहपुर: कलेक्टर एवं सहकारी बैंक प्रशासक ने सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधकों की ली बैठक
कलेक्टर एवं सहकारी बैंक प्रशासक श्रीमति शीतला पटले ने बुधवार को सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधको की बैठक ली। बैठक में उन्होंने ऋण-वितरण, वसूली एवं अमानत संग्रहण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कृषकों एवं हितग्राहियों की बेहतर सेवा के लिए योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बचत पखवाड़ा घर- घर संपर्क जैसे अभियान संचालित करने को कहा।